kotha
post authorAdmin 11 Jan 2026

बेटियों को लगेगी एंटी-कैंसर वैक्सीन, HPV से सुरक्षा, जानें फायदे और टीकाकरण की पूरी योजना.

बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाने के लिए सरकार ने एक बड़ा और अहम कदम उठाया है। जल्द ही राज्य में एंटी सर्वाइकल कैंसर यानी HPV वैक्सीन का निःशुल्क टीकाकरण शुरू किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस माह से वैक्सीन की सप्लाई शुरू हो जाएगी और पूरे उत्तराखंड में यह अभियान चलाया जाएगा। पहले चरण में नैनीताल जिले को 9,480 डोज प्राप्त होंगी।

यह वैक्सीन ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के खिलाफ मजबूत सुरक्षा प्रदान करती है, जो सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह टीका 15 वर्ष से कम उम्र में लगाया जाए तो इसका प्रभाव सबसे अधिक होता है और कैंसर का खतरा 90 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा के अनुसार, 14वां जन्मदिन मना चुकी लेकिन 15 वर्ष से कम उम्र की सभी बेटियों को यह वैक्सीन पूरी तरह मुफ्त लगाई जाएगी।