भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत उत्तराखंड में प्री-एसआईआर गतिविधियों के अंतर्गत 1 से 15 फरवरी 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दूसरे चरण में युवा और महिला मतदाताओं की मैपिंग पर विशेष फोकस रहेगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन में पहले चरण में प्रदेश के 75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची का मिलान 2003 की मतदाता सूची से किया जा रहा है, जिससे डुप्लीकेशन और त्रुटियों को सुधारा जा सके।
निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से बीएलओ को सहयोग देने और मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों से 100% बीएलए नियुक्त करने की अपील की है, ताकि सूची शुद्धिकरण और कवरेज समयबद्ध पूरा हो।



Admin






