पर्यटन नगरी ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम जौंक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत क्षेत्र में रह रहे साधु-संतों और अज्ञात व्यक्तियों की पहचान व दस्तावेजों की गहन जांच की गई।
अभियान के दौरान थाने परिसर में सत्यापन कराने के लिए साधुओं की बड़ी संख्या एकत्रित हुई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार करीब 150 से अधिक साधुओं का सत्यापन किया गया।
थाना प्रभारी भुवनचंद्र पुजारी ने बताया कि स्वर्गाश्रम और लक्ष्मणझूला क्षेत्र वर्षभर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों का प्रमुख केंद्र है। यहां अनेक आश्रम और धर्मशालाएं संचालित हैं, जिनकी आड़ में असामाजिक तत्व सक्रिय होने की आशंका बनी रहती है।
पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस समय-समय पर ऐसे सत्यापन अभियान चलाती रहती है।



Admin






