kotha
post authorAdmin 30 Jan 2026

पूर्व विधायक बोले – “मैं मां को तिल-तिल मरता नहीं देख सकता, मुझे बख्श दो” मुकदमा दर्ज होने से व्यथित होकर भावुक हुए पूर्व विधायक.

रुद्रपुर, उत्तराखंड।
ऑडियो विवाद मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। यह प्रेसवार्ता उनकी मां के आवास पर आयोजित की गई, जहां भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि वह अपनी मां को तिल-तिल मरता नहीं देख सकते और उन्हें इस मामले में बख्श दिया जाए।

यह मामला उत्तराखंड के रुद्रपुर से जुड़ा है, जहां पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा द्वारा एक वायरल ऑडियो के आधार पर राजकुमार ठुकराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक ने स्पष्ट किया कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद उन्होंने कभी भी सार्वजनिक रूप से मीना शर्मा के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले सामने आए इस विवाद के बाद उनकी मां को जो मानसिक और शारीरिक कष्ट सहना पड़ा, वह पूरा शहर जानता है।

राजकुमार ठुकराल ने कहा कि यदि मीना शर्मा को किसी भी प्रकार की संतुष्टि मिलती है तो वह किसी भी अपराध के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को भी तैयार हैं, लेकिन उनकी मां की हालत को देखते हुए उन्हें बख्श दिया जाए।