हैदराबाद | 29 जनवरी
अंतरराष्ट्रीय विमानन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी Wings India 2026 में उत्तराखंड ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य को “Best State for Promotion of Aviation Ecosystem” के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान नागरिक उड्डयन क्षेत्र में उत्तराखंड सरकार द्वारा किए गए ठोस नीतिगत सुधारों, प्रशासनिक समन्वय और विमानन पारिस्थितिकी तंत्र को मज़बूत करने के प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
बेगमपेट एयरपोर्ट, हैदराबाद में आयोजित भव्य समारोह के दौरान यह पुरस्कार केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव श्री समीर कुमार सिन्हा द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के सचिव श्री सचिन कुर्वे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष चौहान, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री संजय सिंह टोलिया और हेड ऑफ ऑपरेशंस कैप्टन अमित शर्मा उपस्थित रहे।
विमानन क्षेत्र के नीति-निर्माताओं, उद्योग विशेषज्ञों और निवेशकों की मौजूदगी वाले इस मंच पर उत्तराखंड को मिला यह सम्मान राज्य में निवेश, पर्यटन और क्षेत्रीय संपर्क के नए द्वार खोलने वाला माना जा रहा है।



Admin






