kotha
post authorAdmin 31 Jan 2026

उत्तराखंड: राजनीति में चावल की खुशबू—सीएम धामी ने पूर्व सीएम हरीश रावत को भेंट किए अपने खेत के चावल.

उत्तराखंड की राजनीति में इस बार सियासी बयानबाज़ी नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत और परंपरा की खुशबू चर्चा में रही।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनके देहरादून स्थित डिफेंस कॉलोनी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अपने खेत में उगाई गई धान की फसल से तैयार चावल भेंट किए।

कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री धामी ने अपने खेत में स्वयं हल चलाकर धान की रोपाई की थी। उस समय इस पर राजनीतिक तंज भी कसे गए थे। लेकिन अब उसी खेत की फसल से निकले चावल लेकर पूर्व मुख्यमंत्री के घर पहुंचना, राजनीति में संवेदनशीलता और आत्मीयता का संकेत माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह भेंट उत्तराखंड की कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह मुलाकात बताती है कि मतभेदों के बावजूद सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों का सम्मान राजनीति से ऊपर है।