उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल जल्द देखने को मिल सकता है। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने दो दर्जन से अधिक वरिष्ठ नेताओं की सूची तैयार कर शीर्ष नेतृत्व को सौंप दी है, जिन्हें शीघ्र ही दर्जाधारी मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, इस सूची को केंद्रीय स्तर पर अनुमोदन भी मिल चुका है, जिसके बाद किसी भी समय औपचारिक घोषणा संभव है।
राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस विषय पर दिल्ली में पार्टी नेतृत्व के साथ कई दौर की बातचीत कर चुके हैं। धामी सरकार में लंबे समय से कई निगम, बोर्ड और आयोगों के पद खाली चल रहे हैं। चुनावी तैयारियों के मद्देनज़र अब संगठन के भीतर इन पदों को भरने का दबाव बढ़ गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी पुष्टि की है कि संगठन की ओर से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची सरकार को सौंप दी गई है, जिसमें सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है।



Admin






