उत्तराखंड के रुद्रपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां स्मैक तस्करी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर योजनाबद्ध हमला किया गया।
रविवार शाम सुभाष नगर कॉलोनी में दबिश देने गई पुलिस टीम जैसे ही एक मकान के भीतर पहुंची, पहले से तैयार हमलावरों ने आसपास की छतों से अचानक पथराव शुरू कर दिया।
पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को मौके पर पकड़ भी लिया था, लेकिन पथराव के बीच अफरा-तफरी का फायदा उठाकर उसके साथी आरोपी को छुड़ाकर फरार हो गए।
इस हमले में सिपाही भुवन घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने संकरी गलियों का फायदा उठाया और समूह बनाकर हमला किया।
एसपी (क्राइम) निहारिका तोमर ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस की दबिश की सूचना तस्करों तक पहले कैसे पहुंची?
इस एंगल से भी जांच की जा रही है।



Admin






