kotha
post authorAdmin 04 Feb 2026

पौड़ी : खंडुली गांव में भालू का कहर, महिला पर हमला, हालत गंभीर – एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर.

पौड़ी जिले के खंडुली गांव से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। गांव की रहने वाली ज्योति देवी पर जंगल में चारा लेने के दौरान अचानक भालू ने हमला कर दिया।
हमला इतना खतरनाक था कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब महिला रोज़ की तरह पशुओं के लिए चारा लेने जंगल की ओर जा रही थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालू की गतिविधियों पर निगरानी की मांग की है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।