kotha
post authorAdmin 04 Feb 2026

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से उत्तराखंड बन रहा ऊर्जा आत्मनिर्भर, हजारों परिवारों को मिल रही मुफ्त बिजली: सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत.

देहरादून। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना उत्तराखंड को स्वच्छ ऊर्जा और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नया मुकाम दिला रही है। हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा संसद में पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में केंद्र सरकार ने योजना की अब तक की उपलब्धियों और जमीनी प्रभाव की विस्तृत जानकारी दी है।

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा तथा विद्युत राज्यमंत्री श्रीपाद येसो नाईक ने बताया कि फरवरी 2024 में योजना के शुभारंभ के बाद 30 जनवरी 2026 तक उत्तराखंड में 63,241 रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं, जिनसे 63,403 परिवारों को सीधा लाभ मिला है। इस अवधि में राज्य को ₹490.84 करोड़ की केंद्रीय वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

ऊर्जा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2025 तक हरिद्वार जिले सहित पूरे उत्तराखंड में 27,295 से अधिक उपभोक्ताओं को शून्य बिजली बिल प्राप्त हुआ है। यह योजना के प्रत्यक्ष आर्थिक और सामाजिक प्रभाव को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।