हिमालय की गोद में बसा उत्तराखंड का एक छोटा-सा गांव, लेकिन आस्था और पौराणिक मान्यताओं के लिहाज़ से इसकी पहचान देशभर में विशेष है। हम बात कर रहे हैं रांसी गांव की, जो रुद्रप्रयाग जनपद में स्थित है।
रांसी गांव न केवल प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है, बल्कि यह धार्मिक और पौराणिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यही गांव मध्यमहेश्वर धाम का मुख्य आधार स्थल भी है।
इस गांव की सबसे बड़ी पहचान यहां स्थित राकेश्वरी देवी मंदिर है, जिसे देश का एकमात्र राकेश्वरी देवी मंदिर माना जाता है। मान्यता है कि यहीं पर चंद्रमा को अपने दोषों से मुक्ति प्राप्त हुई थी। इसी कारण देवी को चंद्र कल्याणी भगवती भी कहा जाता है।
राकेश्वरी देवी न केवल मध्यमहेश्वर घाटी के ग्रामीणों की आराध्य देवी हैं, बल्कि उन्हें गढ़वाल के राजाओं की कुलदेवी भी माना जाता रहा है। यह स्थान देवी की तपस्थली के रूप में प्रसिद्ध है।



Admin






