kotha
post authorAdmin 21 Jan 2026

बीजेपी नेता राम माधव का बड़ा बयान: पीएम मोदी और अमित शाह के बाद राहुल गांधी सबसे ‘ताकतवर नेता’.

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राम माधव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।

टीवी9 भारतवर्ष के विशेष कार्यक्रम 5 एडिटर्स में बातचीत के दौरान राम माधव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के बाद अगर कोई सबसे ताकतवर नेता है, तो वह राहुल गांधी हैं।

राम माधव ने कहा, “मैं मानता हूं कि राहुल गांधी हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्हें पहला नंबर दे दीजिए, उसके बाद अन्य नेताओं को कोई भी स्थान दिया जा सकता है।”

कार्यक्रम में पड़ोसी देशों से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत सभी पड़ोसी देशों को बेहतर रिश्तों के साथ देखना चाहता है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे देशों को लेकर उन्होंने कहा कि समाज के स्तर पर रिश्ते अच्छे हैं, हालांकि सरकारों के बीच कभी-कभी राजनीतिक तनाव बना रहता है।

विचारकों की तुलना पर पूछे गए सवाल—जगद्गगुरु रामभद्राचार्य और मौलाना अरशद मदनी—पर राम माधव ने साफ कहा कि वे विचारों की आज़ादी में विश्वास रखते हैं। उनके मुताबिक, हर व्यक्ति को अपने विचार रखने का अधिकार है और किसी को जज करना उचित नहीं।

इतिहास से जुड़े सवाल पर उन्होंने मुगल साम्राज्य और ब्रिटिश हुकूमत—दोनों को भारत के लिए आक्रांता और खलनायक बताया। वहीं भारत निर्माण के नायकों पर उन्होंने कहा कि देश किसी एक व्यक्ति से नहीं बना, बल्कि महात्मा गांधी, सावरकर, डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित हजारों लोगों के योगदान से भारत खड़ा हुआ है।