kotha
post authorAdmin 22 Jan 2026

उत्तराखंड: बीजेपी विधायक अरविंद पांडेय के भाइयों व भतीजों पर जमीन विवाद में मुकदमा दर्ज.

उधम सिंह नगर जिले से एक अहम खबर सामने आई है। बाजपुर थाना क्षेत्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान बीजेपी विधायक अरविंद पांडेय के भाइयों और भतीजों के खिलाफ जमीन विवाद को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है

यह मामला संजय कुमार बंसल की शिकायत पर दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता के अनुसार, ग्राम मुंडिया पिस्तौर में स्थित उनकी जमीन, जिसका खसरा नंबर 417 है, उस पर अवैध तरीके से कब्जा करने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का प्रयास किया गया।

संजय कुमार बंसल ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन का 417/6 हिस्सा आपसी सहमति से जय प्रकाश तिवारी को देखरेख और काम कराने के उद्देश्य से दिया था।
लेकिन 21 जुलाई 2025 को जब प्राधिकरण द्वारा उन्हें जमीन पर नए निर्माण को लेकर नोटिस दिया गया, तब उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई।

आरोप है कि मौके पर मौजूद देवानंद पांडे, अमर पांडे और अन्य लोगों ने उनसे बहस की और धमकाते हुए कहा—“तू कौन होता है? ये जमीन मेरी है। हम जैसे चाहें निर्माण करेंगे। विधायक अरविंद पांडेय हमारा भाई है।”

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जमीन पर फर्जी किरायानामा और दस्तावेज तैयार कर उनके अधिकार छीनने की साजिश रची गई। डर और धमकियों के कारण वे पहले शिकायत नहीं कर पाए।