हाल ही में जापान के विदेश मंत्री Toshimitsu Motegi तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारत के विदेश मंत्री S. Jaishankar से मुलाकात की।
यह उच्चस्तरीय बैठक ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक भू-राजनीति तेज़ बदलाव के दौर से गुजर रही है और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक संतुलन बेहद अहम हो गया है।
बैठक के बाद सामने आई जानकारी के मुताबिक, जापान ने भारतीय नागरिकों के लिए अपने वीज़ा नियमों में महत्वपूर्ण और व्यावहारिक बदलाव किए हैं, जिससे भारतीय यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय यात्रा में सीधा लाभ मिलने वाला है।
???????? जापान वीज़ा पर अब 7 देशों की यात्रा संभव
नए प्रावधानों के तहत, वैध जापान वीज़ा रखने वाले भारतीय पासपोर्ट धारक अब जॉर्जिया, फिलीपींस, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, ताइवान, मोंटेनेग्रो और मेक्सिको की यात्रा कर सकते हैं।
हालांकि, यात्रा संबंधित देशों की स्थानीय शर्तों और अवधि पर निर्भर करेगी।
75 साल की रणनीतिक साझेदारी
भारत और Japan वर्ष 2027 में अपनी रणनीतिक साझेदारी के 75 वर्ष पूरे करेंगे। वहीं इसी अवधि में जापान की ‘Free and Open Indo-Pacific’ रणनीति की 10वीं वर्षगांठ भी होगी, जिससे यह साझेदारी और अधिक अहम बन जाती है।
आर्थिक सुरक्षा पर बड़ा फैसला
दोनों देशों ने 2026 की पहली तिमाही में जापान-भारत प्राइवेट सेक्टर डायलॉग ऑन इकोनॉमिक सिक्योरिटी शुरू करने पर सहमति जताई।
इसमें सेमीकंडक्टर, रेयर अर्थ मिनरल्स, आईसीटी, क्लीन एनर्जी और फार्मास्यूटिकल्स जैसे अहम क्षेत्रों पर फोकस रहेगा।
एआई और QUAD सहयोग
जापान-इंडिया AI कोऑपरेशन इनिशिएटिव के तहत AI स्ट्रेटेजिक डायलॉग को मजबूती दी गई है। साथ ही Quadrilateral Security Dialogue सहयोग के अंतर्गत समुद्री सुरक्षा और सुरक्षित संचार मार्गों को साझा प्राथमिकता बताया गया।



Admin






