देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय मुख्य समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
परेड के बाद विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत झांकियों ने राज्य की सांस्कृतिक विरासत, विकास कार्यों, महिला सशक्तिकरण, पर्यटन, योग-आयुर्वेद और डिजिटल उत्तराखंड की झलक दिखाई।
राज्यपाल ने अपने संबोधन में प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन किया।
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने डिजिटल अर्थव्यवस्था, रक्षा उत्पादन, अंतरिक्ष तकनीक, हरित ऊर्जा और स्टार्टअप संस्कृति में वैश्विक पहचान बनाई है।
उन्होंने कहा कि इस विकास यात्रा में देवभूमि उत्तराखंड भी पूरी क्षमता के साथ सहभागी बन रहा है।



Admin






