kotha
post authorAdmin 28 Jan 2026

उत्तराखंड ग्रीन हाइड्रोजन नीति-2026 को मंज़ूरी, धामी कैबिनेट के 8 बड़े फैसले.

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में आज कुल आठ महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई। इनमें उत्तराखंड ग्रीन हाइड्रोजन नीति-2026 को स्वीकृति सबसे अहम निर्णय रही, जिससे राज्य में स्वच्छ ऊर्जा निवेश को गति मिलने की उम्मीद है।

कैबिनेट के अन्य फैसलों में स्वास्थ्य, राजस्व, जनजाति कल्याण, जल-प्रबंधन, उच्च शिक्षा, औद्योगिक नीति और रक्षा अवसंरचना से जुड़े निर्णय शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाना, निवेश को प्रोत्साहन देना और संसाधनों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित करना है।