kotha
post authorAdmin 13 Feb 2026

श्रीपूर्णा बनीं फ्रांस के और्हेल्यै की दुल्हन, हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुआ विवाह.

अल्मोड़ा, उत्तराखंड।
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसार देवी में एक अनूठा अंतरराष्ट्रीय विवाह समारोह संपन्न हुआ, जब अल्मोड़ा की श्रीपूर्णा जोशी ने फ्रांस निवासी और्हेल्यै गैरंपो के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लेकर सात जन्मों का बंधन स्वीकार किया।

यह विवाह सादगीपूर्ण लेकिन सांस्कृतिक रूप से बेहद समृद्ध रहा। दूल्हा और्हेल्यै गैरंपो अपने 20 दोस्तों और परिजनों के साथ फ्रांस से अल्मोड़ा पहुंचे थे। बारात का स्वागत कुमाऊंनी परंपरा के अनुरूप पारंपरिक संगीत और मंगल गीतों के साथ किया गया।

श्रीपूर्णा अल्मोड़ा के चीनाखान क्षेत्र निवासी ओएनजीसी से सेवानिवृत्त अधिकारी ध्रुव रंजन जोशी और प्रतिभा जोशी की पुत्री हैं। उन्होंने दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की, भारतीय विद्या भवन से टेलीविजन और फिल्म प्रोडक्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया और ग्राफिक डिजाइन में डिप्लोमा किया। वर्ष 2020 में फ्रांस की विश्वविद्यालय से मार्केट मैनेजिंग एंड कम्युनिकेशन में एमएससी की डिग्री हासिल की। वर्तमान में वे फ्रांस की एक कंपनी में डेटा एनालिस्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

विवाह समारोह में कुमाऊंनी रीति-रिवाजों के तहत सभी रस्में संपन्न की गईं। यज्ञ, मंत्रोच्चार और सात फेरों के साथ यह विवाह पूर्ण हुआ। विदेशी मेहमानों ने कुमाऊं की लोक परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य की जमकर सराहना की।

Kasar Devi Temple: Ancient Seat of Transcendence | Incredible India