kotha
post authorAdmin 13 Feb 2026

कलियुग में कुमाता ! शहीद कर्नल की पत्नी ने 12 लाख में करवाई बेटे की हत्या — 14 करोड़ की डील और मौत की शर्त ने किया हैरान.

देहरादून। राजधानी देहरादून के तिब्बती मार्केट के बाहर हुए अर्जुन शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है।

मृतक अर्जुन शर्मा, शहीद कर्नल आरसी शर्मा के पुत्र थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि अर्जुन की हत्या की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि उनकी अपनी मां बीना शर्मा ने रची थी।

एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शूटरों को गिरफ्तार किया। लालतप्पड़ क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में दो शार्प शूटर — पंकज राणा (निवासी इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला) और उसका साथी राजीव उर्फ राजू — को पकड़ा गया। मुठभेड़ में दोनों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जांच में खुलासा हुआ कि अर्जुन की हत्या के लिए 15 लाख रुपये की मांग की गई थी, लेकिन बाद में यह सौदा 12 लाख रुपये में तय हुआ।

इस षड्यंत्र में बीना शर्मा के साथ विनोद उनियाल और एसके मेमोरियल अस्पताल के संचालक डॉ. अजय खन्ना भी शामिल पाए गए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, हत्या की पूरी साजिश 14 करोड़ रुपये की एक संपत्ति डील से जुड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि अर्जुन की हत्या की शर्त इस डील से संबंधित थी।

चौंकाने वाली बात यह है कि मां ने खुद गैस एजेंसी के कर्मचारियों से अर्जुन की लोकेशन निकलवाकर शूटरों को भेजी थी। इसके बाद तिब्बती मार्केट के बाहर अर्जुन को गोलियों से भून दिया गया।

इस खुलासे के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश और स्तब्धता का माहौल है।

Tibetan market Dehradun (Timings, History, Location, Images & Facts) -  Dehradun Tourism