kotha
post authorAdmin 17 Feb 2026

नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय : कल से दो दिन बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार.

India Meteorological Department (आईएमडी) के अनुसार उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। 18 और 19 फरवरी को राज्य के कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ था। मैदानी इलाकों में तेज धूप के कारण दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। देहरादून में न्यूनतम तापमान 10.3°C, पंतनगर में 9.6°C, मुक्तेश्वर में 5.5°C और टिहरी में 5.8°C रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 28°C तक पहुंचने का अनुमान है।

आईएमडी के मुताबिक 18 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में देखने को मिलेगा। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव है।

19 फरवरी को भी चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी।

आईएमडी के अनुसार 20 से 22 फरवरी तक मौसम शुष्क रह सकता है। हालांकि 23 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पर्वतीय जिलों में पुनः बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है, लेकिन बारिश और बर्फबारी के बाद पहाड़ी इलाकों में ठंड फिर से बढ़ सकती है।

Due to the activation of a new western disturbance, a forecast of rain and snowfall has been issued in Uttarakhand on February 18 and 19