kotha
post authorAdmin 07 Feb 2026

राजा नटवरलाल’ स्टाइल क्रिकेट ठगी: फर्जी लीग के नाम पर दिग्गज खिलाड़ियों की बोली लगवाकर करोड़ों ऐंठे.

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से क्रिकेट जगत को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आईपीएल की तर्ज पर एक भव्य क्रिकेट लीग कराने का सपना दिखाकर एक शातिर आरोपी ने नेताओं, उद्योगपतियों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी कर ली।

मामला गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम से जुड़ा है, जहां एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग (EVCL) आयोजित करने का दावा किया गया था। इस लीग में हरभजन सिंह, इरफान पठान और प्रवीण कुमार जैसे नामों को जोड़कर फ्रेंचाइजी की बोली लगवाई गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरी लीग फर्जी थी। इस मामले में पुलिस ने नोएडा सेक्टर-162 निवासी विकास ढाका को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तीन फरवरी से प्रस्तावित लीग के पहले ही दिन मैच रद्द होने के बाद दर्शकों और निवेशकों को ठगी का अहसास हुआ।

पूर्व विधायक नारायण पाल और हरियाणा निवासी हेमंत शर्मा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल है।