kotha
post authorAdmin 10 Feb 2026

ऋषिकेश : नशा मुक्त उत्तराखंड की ओर मजबूत कदम.

ऋषिकेश।
नशा मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करते हुए रायवाला कोतवाली पुलिस ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर एक प्रभावशाली जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान शिवा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों की सक्रिय भागीदारी से आयोजित किया गया, जिसमें नशे के दुष्प्रभावों को नुक्कड़ नाटक और रैली के माध्यम से आमजन तक पहुँचाया गया।

संकल्प नशा मुक्ति उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत हरिपुर कलां चौकी प्रभारी रविंद्र राणा के नेतृत्व में छात्रों ने नशे के खिलाफ रैली निकाली। छात्रों ने सशक्त संदेशों और जीवंत अभिनय के ज़रिये यह बताया कि नशा केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे समाज और भविष्य को खोखला करता है।

इस अवसर पर उप निरीक्षक मनवर सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, जसवीर सिंह सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। पुलिस और छात्रों ने एक स्वर में उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया और समाज से सहयोग की अपील की।