kotha
post authorAdmin 12 Feb 2026

उत्तराखंड: भाजपा ने शुरू किया विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक प्रशिक्षण अभियान, 17 फरवरी से प्रदेश कार्यशाला.

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से “विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक प्रशिक्षण अभियान” की शुरुआत की है। राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ के बाद अब यह अभियान 17 फरवरी से उत्तराखंड में प्रदेश कार्यशाला के साथ शुरू होगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समर्पित, ऊर्जावान और प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है, जिससे संगठन की शक्ति और प्रभाव में वृद्धि हो सके।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार को अभियान का संयोजक बनाया गया है। उनके साथ नेहा जोशी, रमेश चौहान, प्रदीप बिष्ट, ऋषि कंडवाल, हिमांशी संगथानी और प्रवीण लेखवार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन पर्व सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। इसी क्रम में मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर 95 प्रतिशत से अधिक अध्यक्षों एवं टीमों का चयन पूरा किया जा चुका है।

5 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की उपस्थिति में केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई थी। उसी दिशा में अब प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण अभियान को गति दी जा रही है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का विस्तृत कैलेंडर:

17 फरवरी: देहरादून में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला

26 फरवरी से 1 मार्च: जिला स्तर कार्ययोजना बैठक

7 मार्च से 14 अप्रैल: मंडल प्रशिक्षण वर्ग (डॉ. आंबेडकर जयंती तक)

मंडल स्तर पर 24 घंटे और जिला स्तर पर 36 घंटे का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए एक रात्रि निवास अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण में बौद्धिक सत्र, सांगठनिक मार्गदर्शन, साहित्य, पीपीटी और डिजाइन मॉड्यूल का उपयोग किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण मॉड्यूल भी प्रारंभ किए जाएंगे।

Photographs : BJP National President Shri J.P. Nadda inaugurated &  addressed BJP Training Department Workshop at BJP HQ, 6A DDU Marg, New  Delhi | Bharatiya Janata Party