kotha
post authorAdmin 27 Feb 2026

सीएसआर पहल से बदलेगा विकास का स्वरूप, स्वास्थ्य और शिक्षा को मिला नया संबल.

टनकपुर : पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएसआर मद से मिले दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन बहल पेपर मिल की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं और जनपद में स्वास्थ्य व शिक्षा सेवाओं को मजबूत बनाने में मदद करेंगे।

इनमें से एक वाहन चिकित्सा विभाग को सौंपा गया है…जिससे आपातकालीन सेवाओं और दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना आसान होगा। दूसरा वाहन राजकीय इंटर कॉलेज, मंच को दिया गया है जो विद्यालय के शैक्षणिक कार्यों और छात्र-छात्राओं की जरूरतों में सहायक साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में कॉरपोरेट जगत की भागीदारी सराहनीय है। सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।