kotha
post authorAdmin 27 Feb 2026

112 पर मर्डर की कॉल से मचा हड़कंप, जांच में अफवाह निकली सूचना.

रुद्रपुर : रुद्रपुर के बंगाली इंदिरा कॉलोनी में महिला की हत्या की सूचना से शुक्रवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर कॉल कर बताया गया कि एक घर में महिला की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही रुद्रपुर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

एसएसआई केसी आर्या पुलिस टीम के साथ कॉलोनी पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। कई घरों में जांच-पड़ताल भी की गई…लेकिन काफी देर तक किसी भी तरह की घटना की पुष्टि नहीं हो सकी। बाद में साफ हुआ कि हत्या की सूचना झूठी थी।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि कॉल हल्द्वानी से की गई थी और कॉल करने वाला नशे में बताया जा रहा है। फिलहाल उसका नंबर बंद है और पुलिस उसकी पहचान कर कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।