kotha
post authorabhishek 02 Apr 2022 1057

पीएम मोदी ने नवरात्र की बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'सभी देशवासियों को नवरात्रि की बधाई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को नवरात्री से लेकर नवरेह, उगादी, गुड़ी पड़वा समेत कई त्योहारों की शुभकामनाएं दी हैं। ट्विटर हैंडल के जरिए पीएम ने भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पीएम के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट के जरिए भारतीयों को त्योहारों की बधाई दी। इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुभकामनाएं दी थी।

पीएम मोदी ने नवरात्र की बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'सभी देशवासियों को नवरात्रि की बधाई। शक्ति की उपासना का यह पर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।' वहीं, उगादी समृद्धि की कामना की। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस दिन को नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में इस दिन कई आयोजन होते हैं।राष्ट्रपति कोविंद ने शुक्रवार को उगादी, गुड़ी पड़वा, नवरेह, चैत्र शुक्ल आदि तथा चेती चंद की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।