मसूरी | 14 मार्च
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav आज अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। उत्तराखंड के खूबसूरत पहाड़ी शहर Mussoorie में आयोजित इस शाही शादी समारोह में क्रिकेट जगत और परिवार के करीबी लोगों की मौजूदगी से खास रौनक देखने को मिल रही है।
शनिवार 14 मार्च को शादी के मुख्य कार्यक्रम पूरे दिन आयोजित किए जाएंगे। सुबह 8 बजे से मेहमानों के लिए विशेष नाश्ते की व्यवस्था की गई है, जबकि दोपहर 12 बजे भव्य लंच का आयोजन होगा। शाम 4 बजे हाई-टी के साथ पारंपरिक साफा बांधने की रस्म होगी।
इसके बाद शाम 5 बजे प्रीमियम वैली व्यू विंग से बारात निकलेगी और शाम 6:30 बजे सेंट्रल लॉज में जयमाला का कार्यक्रम होगा। इसके बाद रॉयल बॉलरूम में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ सात फेरों की रस्म पूरी की जाएगी।
शादी समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर Suresh Raina, स्पिनर Yuzvendra Chahal, रिंकू सिंह, मोहित शर्मा सहित कई क्रिकेटर और करीबी दोस्त मसूरी पहुंचे हैं।
तीन दिन तक चलेगा शाही समारोह
शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी, मेहंदी, सगाई और संगीत समारोह आयोजित किए गए। होटल सवॉय में हुए कार्यक्रमों में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और दोस्तों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस किया।
हल्दी समारोह में कुलदीप यादव पीले रंग के कुर्ता-पायजामा में नजर आए, जबकि वंशिका ने पीली साड़ी पहनी। मेहंदी और संगीत कार्यक्रम के दौरान दूल्हा हल्के गुलाबी कुर्ता-पायजामा में और दुल्हन गहरे गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद आकर्षक दिखाई दीं।
मेहमानों के लिए खास पहाड़ी व्यंजन
इस शाही शादी में मेहमानों के लिए खास गढ़वाली और पहाड़ी व्यंजन भी परोसे जा रहे हैं। तीन दिनों तक पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ विशेष भोजन और कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया गया है।
15 मार्च को मेहमानों की विदाई
शादी के बाद 15 मार्च की सुबह मेहमानों के लिए नाश्ते के बाद विदाई और चेक-आउट की व्यवस्था की गई है। इसके बाद लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किए जाने की भी तैयारी है।



Admin






