kotha
post authorAdmin 21 Feb 2026

मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला: दून हेलीड्रोम में एटीसी टावर सहित कई विकास योजनाओं को करोड़ों की स्वीकृति.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आधारभूत संरचना और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण वित्तीय प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है।

दून हेलीड्रोम में एटीसी टावर निर्माण को ₹5.39 करोड़

देहरादून जनपद के तरला नागल स्थित दून हेलीड्रोम में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टावर के निर्माण हेतु ₹5.39 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह टावर हेली सेवाओं की सुरक्षा और संचालन को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित करेगा।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान हेतु ₹2.35 करोड़

प्रदेशभर में आयोजित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के सफल संचालन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु ₹2.35 करोड़ राज्य आकस्मिकता निधि से स्वीकृत किए गए हैं।

आपदा संचार उपकरणों के लिए ₹10.66 करोड़

वित्तीय वर्ष 2025-26 में आपदा प्रबंधन विभाग को संचार व्यवस्था के उच्चीकरण और आधुनिक उपकरणों की खरीद हेतु ₹10.66 करोड़ की मंजूरी दी गई है। इससे आपदा के समय त्वरित संचार और राहत कार्यों में तेजी आएगी।

काशीपुर में हाईटेक शौचालय निर्माण हेतु ₹2.10 करोड़

काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में तीन स्थानों पर 25-सीटर हाईटेक शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी गई है।

टांडा तिराहा – ₹63.32 लाख (07 सीट)
 

चौती तिराहा – ₹69.82 लाख (09 सीट)
 

चौती मेला ग्राउंड – ₹76.87 लाख (09 सीट)
 

तपोवन और देवाल में विकास कार्य

टिहरी गढ़वाल के तपोवन में नगर पंचायत कार्यालय भवन हेतु ₹1.58 करोड़ स्वीकृत किए गए।
वहीं थराली विधानसभा क्षेत्र के देवाल बाजार में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के प्रथम चरण के लिए ₹11.31 लाख की स्वीकृति दी गई।

शहीद के नाम पर मोटर मार्ग

अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया क्षेत्र में कुनीगाड़-हिरूली बाजार से रामपुर-चौखुटिया मोटर मार्ग का नाम “शहीद सूबेदार भवानीदत्त जोशी (सेना मेडल)” मोटर मार्ग रखने का अनुमोदन किया गया।

https://media-cdn.tripadvisor.com/media/photo-s/19/ed/39/e6/sahastradhara-doon-helidromest.jpg