प्रतापगढ़ में तहसीलकर्मी की पीट-पीटकर हत्या के आरोप में सीएम योगी ने एसडीएम को निलंबित करने का निर्देश दिया है। कर्मचारी के बेटे की तहरीर पर एसडीएम चार लोगों के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज कर ली गई है।नायब नाजिर की पीट-पीटकर हत्या, योगी के निर्देश पर एसडीएम निलंबित, हो गएl प्रतापगढ़ में नायब नाजिर की पिटाई से मौत के मामले में सीएम योगी ने गंभीरता दिखाते हुए वहां के एसडीएम को निलंबित करने का आदेश दिया है। नायब नाजिर की मौत को लेकर पूरे यूपी में आंदोलन शुरू हो गया है। वाराणसी समेत तमाम जिलों में तहसीलकर्मियों ने कामकाज ठप कर दिया है। कर्मचारी एसडीएम की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि लालगंज तहसील के उपजिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह पर आरोप है कि उन्होंने तहसील कार्यालय में नायब नाजिर के पद पर तैनात सुनील कुमार शर्मा (57) को 30 मार्च को अपने तीन साथियों के साथ उसके घर में घुसकर पीटा और घर से बाहर घसीटकर भी मारा गया। अंतिल के अनुसार, गम्भीर रूप से घायल शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान दो-तीन अप्रैल की दरम्यानी रात को उसकी मौत हो गयी।



abhishek






