kotha
post authorAdmin 30 Mar 2026

उत्तराखंड मौसम: पहाड़ों में बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी.

उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है और आने वाले दिनों में इसका असर साफ दिखाई देगा। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए कई पर्वतीय जिलों में खराब मौसम की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज तूफान की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

     ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार

 

अन्य पहाड़ी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

 मैदानी क्षेत्रों का हाल

मैदानी इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

  कब तक बदला रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, 3 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। रविवार को भी कई इलाकों में हल्की बारिश के कारण तापमान में कमी देखी गई।

सावधानी बरतेंखराब मौसम में यात्रा से बचें

बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें

पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें

खराब मौसम में यात्रा से बचें