kotha
post authorAdmin 31 Mar 2026

ब्रिगेडियर मर्डर केस पर राहुल गांधी बोले उत्तरखड़ मे अपराधी बेखौफ.

देहरादून। देहरादून के जोहड़ी क्षेत्र में हुए गोलीकांड में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की मौत के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चिंता जताई है और राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि दिनदहाड़े हुई इस घटना से साफ है कि उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग देश की रक्षा में जीवन समर्पित करते हैं, वे भी अब अपने ही शहर में सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में आम नागरिकों के बीच डर का माहौल बन रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत हो गई थी, जिसके बाद से यह मामला चर्चा में बना हुआ है।