kotha
post authorabhishek 03 Apr 2022 1285

देहरादून सिटी को सभी के सुझाव एवं सहभागिता से विकसित किया जाएगाः डीएम .

देहरादून - जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने आज जिलाधिकारी कार्यालय में देहरादून शहर को ‘‘बाल एवं यात्रा अनुकूल’’ बनाने के लिए आयोजित ‘सिटी, इन्वेस्टमेंटस टू इनोवेट इन्टिग्रेटेड एण्ड सस्टेन’’ की बैठक हुई l जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों , स्टैक होल्डर्स, व्यापारियों, स्थानीय जनमानस के साथ बैठक कर उनके सुझाव प्राप्त करने के निर्देश के साथ ही जनपदवासियों, सम्बन्धित स्टॉक होल्डर्स, व्यापरियों से इस सुझाव देने का अनुरोध किया ताकि सभी के सुझाव एवं सहभागिता से शहर का सुधारीकरण एवं अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जाए। सिटीज प्रोजेक्ट के  अधिकारियों ने जिलाधिकारी को सिटी प्रोजेक्ट के कार्यों डिजाईन/नक्शे का अवलोकन करते हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0/जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों के साथ ही कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के साथ ही नियमित रूप से कार्य स्थलों का निरीक्षण कर प्रतिदिन की कार्य प्रगति से अवगत कराने के दिशा निर्देश दिए। 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड जिलाधिकारी समय - समय पर स्वयं भी स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए कार्यों की प्रगति बढ़ाने तथा तय समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण करने के निर्देश जारी कर चुके हैं।ज्ञातव्य है कि स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड के अंतर्गत संचालित स्मार्ट स्कूल, वाटर एटीएम, यातायात सिग्नल, स्मार्ट टॉयलेट आदि कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इसी  प्रकार वाटर वितरण प्रणाली में 29 किमी में से 21 किमी पाइप लाइन बिछा दी गई है  शेष पर कार्य प्रगति पर है। स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड के अंतर्गत बन रही दून लाइब्रेरी के भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है। स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड के अंतर्गत शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर, सीवरेज सुधार, परिवहन सुविधाओं  को बेहतर बनाने के साथ ही दून इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों  से प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। बैठक में जीएम तकनीकि जगमोहन चौहान, एजीएम वाटरवर्क्स कृष्णा चमोला, मोबिलिटी एक्सपर्ट सिटीज प्रांजली देशपांडे सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।