kotha
post authorAdmin 19 Mar 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एम्स दौरा, सतपाल महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश जाकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का हालचाल जाना। उन्होंने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से सतपाल महाराज के स्वास्थ्य की पूरी जानकारी ली और अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि उन्हें सभी जरूरी और बेहतरीन इलाज की सुविधाएं दी जाएं।