kotha
post authorAdmin 20 Mar 2026

चारधाम यात्रा में विशेष पूजा महंगी, श्रद्धालुओं को देना होगा अधिक शुल्क.

चमोली : अगले माह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा करना अब महंगा हो जाएगा। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने पूजा शुल्क में बढ़ोतरी कर नई दरें तय कर दी हैं।

बदरीनाथ धाम में श्रीमद भागवत कथा कराने का शुल्क दोगुना बढ़कर 51,000 रुपये से 1 लाख रुपये कर दिया गया है। वहीं केदारनाथ धाम में दिन भर की पूजा का शुल्क 28,600 रुपये से बढ़ाकर 51,000 रुपये किया गया है।

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को सामान्य दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता…लेकिन विशेष पूजा और सुबह-शाम की आरती के लिए बुकिंग आवश्यक है। बीकेटीसी की नई दरों के अनुसार बदरीनाथ में 37 और केदारनाथ में 46 तरह की विशेष पूजाएं शामिल हैं।

बदरीनाथ मंदिर प्रमुख शुल्क:

महाभिषेक: 4700 – 5500

अभिषेक: 4500 – 5300

खीर भोग: 1001 – 2100

श्रीयमद भागवत कथा: 51,000 – 1,00,000

बाल भोग: 7301 – 10,000

केदारनाथ मंदिर प्रमुख शुल्क:

महाभिषेक: 9500 – 11,500

दिन भर की पूजा: 28,600 – 51,000

बाल भोग: 1000 – 1500

अखंड ज्योति: 28,600 – 35,000

BKTC के अध्यक्ष Hemant Dwivedi ने कहा कि नई दरें आगामी चारधाम यात्रा से लागू होंगी।