kotha
post authorAdmin 20 Mar 2026

उत्तराखंड में बर्फबारी और आंधी-तूफान की चेतावनी, प्रदेशभर में अलर्ट जारी.

चमोली : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बदरीनाथ धाम में बर्फ की मोटाई लगभग दो फिट तक पहुंच गई है और लगातार बर्फबारी का सिलसिला जारी है।

मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना भी जताई गई है।

मैदानी इलाकों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में येलो अलर्ट है।

पूर्वानुमान के अनुसार 25 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम के ऐसे ही बदलते मिजाज के बने रहने के आसार हैं।