इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मुंबई इंडियंस को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और अब टीम के खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज को लेकर भी क्रिकेट एक्सपर्ट्स टिप्पणी कर रहे हैं। कप्तान रोहित ने केकेआर के खिलाफ मिली पांच विकेट की हार के अगले दिन इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है।रोहित ने टीम की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हम अच्छे या बुरे समय में एकसाथ खड़े रहते हैं और यह हमारी कई ताकतों में से एक ताकत है। आप ने अभी तक कुछ देखा ही नहीं है।' इस पोस्ट से रोहित ने इशारा किया है कि आने वाले मैचों में मुंबई इंडियंस का बदला हुआ रूप दिख सकता है। मुंबई ने अभी तक दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के खिलाफ मैच गंवाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने चार विकेट से, राजस्थान रॉयल्स ने 23 रन से और केकेआर ने पांच विकेट से मुंबई इंडियंस को धोया है।



abhishek






