भारत में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
Election Commission of India ने 15 मार्च 2026 को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के आम चुनावों के साथ-साथ कई राज्यों में होने वाले उपचुनावों का कार्यक्रम घोषित किया है।
इन चुनावों के लिए कुल 1,955 उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं।
असम, केरल और पुडुचेरी में होने वाले चुनावों तथा अन्य राज्यों के उपचुनावों के लिए 9 अप्रैल 2026 को मतदान कराया जाएगा।
वहीं तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया अभी जारी है।
उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल (पहला चरण) के लिए 9 अप्रैल तथा पश्चिम बंगाल (दूसरा चरण) के लिए 13 अप्रैल निर्धारित की गई है।
चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने ECINET डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया है।
इस प्लेटफॉर्म के “अपने उम्मीदवारों को जानें (Know Your Candidate – KYC)” मॉड्यूल के माध्यम से मतदाता किसी भी उम्मीदवार के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इस सुविधा के जरिए मतदाता उम्मीदवार की:
*आपराधिक पृष्ठभूमि
*संपत्ति और देनदारियां
*शैक्षणिक योग्यता
*आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट
जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां देख सकते हैं।
इतना ही नहीं, ECINET के “चुनाव संचालन” टैब के अंतर्गत KYC मॉड्यूल में उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किया गया पूरा शपथ पत्र (Form-26) भी डाउनलोड किया जा सकता है।
ECINET को दुनिया का सबसे बड़ा चुनावी सेवा मंच माना जा रहा है।
यह प्लेटफॉर्म चुनाव आयोग के 40 से अधिक ऐप और पोर्टल को एकीकृत करता है और मतदाताओं को एक ही जगह पर सभी चुनावी सेवाएं उपलब्ध कराता है।
इसके माध्यम से मतदाता:
-वोटर पंजीकरण कर सकते हैं
-वोटर लिस्ट में अपना नाम खोज सकते हैं
-आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं
-चुनाव अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं
-बीएलओ के साथ कॉल बुक कर सकते हैं
-e-EPIC (डिजिटल वोटर कार्ड) डाउनलोड कर सकते हैं
इसके अलावा चुनावी पारदर्शिता और शिकायत निवारण के लिए इसमें C-Vigil और दिव्यांग मतदाताओं के लिए Saksham जैसे टूल भी शामिल किए गए हैं।
चुनाव आयोग का कहना है कि ECINET के जरिए मतदाताओं को सही और पारदर्शी जानकारी उपलब्ध कराकर जागरूक मतदान को बढ़ावा दिया जा रहा है।



Admin






