kotha
post authorAdmin 07 Apr 2026

टिहरी के मदननेगी में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र सरकार का जताया आभार.

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जनपद के मदननेगी क्षेत्र में जल्द ही केंद्रीय विद्यालय की स्थापना होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा मदननेगी, टिहरी गढ़वाल में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को आधिकारिक मंजूरी दे दी गई है। यह विद्यालय सिविल सेक्टर के अंतर्गत स्थापित किया जाएगा और शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ही इसका संचालन शुरू करने की योजना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विद्यालय के खुलने से मदननेगी और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा। साथ ही इससे स्थानीय शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश के युवाओं को बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं।

प्रारंभिक चरण में इस केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 से कक्षा 5 तक की पढ़ाई शुरू की जाएगी। प्रत्येक कक्षा में एक सेक्शन होगा। आने वाले वर्षों में आवश्यकता और स्वीकृति के अनुसार इसे क्रमिक रूप से विस्तारित किया जाएगा।

प्रवेश प्रक्रिया सभी आवश्यक प्रशासनिक औपचारिकताओं के पूरा होने के 30 दिनों के भीतर शुरू कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि भारत सरकार की पूर्व स्वीकृति के तहत देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना की योजना है। मदननेगी, टिहरी गढ़वाल में खुलने वाला यह केंद्रीय विद्यालय उन्हीं स्वीकृत विद्यालयों में शामिल है।

Coronavirus spread: All Kendriya Vidyalaya school buildings to be used as  isolation wards - India Today