kotha
post authorAdmin 25 Apr 2026

उत्तराखंड में इंटरमीडिएट में सेकेंड टॉपर बने आर्यन, 97.80% से चमके.

ऋषिकेश: उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में ऋषिकेश के छात्र आर्यन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 489 अंक यानी 97.80 प्रतिशत प्राप्त किए और महज एक अंक से टॉप करने से चूक गए।

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास के छात्र आर्यन की इस उपलब्धि से स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

 

आर्यन साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता मनोज मैकेनिक का काम करते हैं…जबकि माता गृहिणी हैं। परिवार किराए के मकान में रहता है, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद आर्यन ने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया।

 

उन्होंने गणित और रसायन विज्ञान में 100-100 अंक हासिल किए, जबकि हिंदी में 97 और भौतिकी व अंग्रेजी में 96-96 अंक प्राप्त किए।

 

आर्यन की इस सफलता से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है। स्कूल में जश्न का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

 

उनकी यह उपलब्धि यह साबित करती है कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेहनत और लगन से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है।