उत्तराखंड में आज महिला आरक्षण के मुद्दे पर विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस सत्र को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है और सदन में हंगामे के आसार जताए जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, सरकार महिला आउत्तराखंडरक्षण को लेकर अपनी रणनीति और रुख स्पष्ट करने की तैयारी में है। वहीं विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए पूरी तरह तैयार दिखाई दे रहा है।
विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर ठोस कदम उठाने में असफल रही है और सिर्फ घोषणाओं तक सीमित है। इसी को लेकर विपक्ष आज सदन में आक्रामक रुख अपनाते हुए जोरदार विरोध दर्ज कर सकता है।
दूसरी ओर, सत्तापक्ष का कहना है कि महिला आरक्षण और सशक्तिकरण के लिए सरकार लगातार योजनाएं चला रही है और इस सत्र में कई महत्वपूर्ण पहल सामने आ सकती हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह सत्र राज्य की राजनीति के लिए अहम साबित हो सकता है। महिला आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर होने वाली बहस आगामी चुनावी रणनीतियों को भी प्रभावित कर सकती है।
सदन की कार्यवाही के दौरान तीखी बहस, नारेबाजी और संभावित हंगामे की पूरी संभावना है। ऐसे में सभी की नजरें आज के इस विशेष सत्र पर टिकी हुई हैं।



Admin





