उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे से लौटते समय सड़क मार्ग से यात्रा करते हुए दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि इस आधुनिक एक्सप्रेसवे के जरिए उन्होंने दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र करीब ढाई घंटे में तय की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जहां यह यात्रा कई घंटों में पूरी होती थी, अब यह अत्यंत सहज और तेज हो गई है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की।
धामी ने कहा कि यह कॉरिडोर केवल यात्रा को आसान नहीं बना रहा, बल्कि उत्तराखंड में पर्यटन, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रहा है। इससे चारधाम यात्रा सहित राज्य के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच और भी सुगम हो गई है।
उन्होंने इसे “नए भारत की नई रफ्तार” बताते हुए कहा कि इस तरह की परियोजनाएं राज्य के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।



Admin





