kotha
post authorAdmin 27 May 2026

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आशीष चौहान ने संभाला कार्यभार, सविन बंसल को भावभीनी विदाई.

उत्तराखंड शासन में हुए हालिया प्रशासनिक फेरबदल के बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आशीष चौहान ने आज देहरादून के नए जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) के रूप में कार्यभार संभाल लिया।

उन्होंने लोकप्रिय प्रशासनिक अधिकारी सविन बंसल का स्थान लिया है, जिन्हें पदोन्नति के बाद सचिवालय में योजना सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सूत्रों के अनुसार, सविन बंसल के जल्द ही केंद्र सरकार में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

कार्यभार ग्रहण करने के दौरान आशीष चौहान ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनसमस्याओं का त्वरित समाधान, प्रशासनिक पारदर्शिता और विकास कार्यों को गति देना रहेगा।

वहीं, देहरादून प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पूर्व डीएम सविन बंसल को भावभीनी विदाई दी। उनके कार्यकाल को जनसरोकारों और तेज प्रशासनिक निर्णयों के लिए याद किया जा रहा है।

राजधानी देहरादून में इस प्रशासनिक बदलाव को शासन की नई रणनीति और विकासात्मक प्राथमिकताओं से जोड़कर देखा जा रहा है।