kotha
post authorabhishek 12 Apr 2022 1229

आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का डंका बज रहा है - जगत प्रकाश नड्डा.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चल रहे जनसंपर्क महाअभियान के तहत, आज बिलासपुर की झंडूता विधानसभा में, विजयपुर बूथ अध्यक्ष श्रीमती जमना देवी के घर नाम पट्टिका लगाने का गौरव हासिल हुआ।यह कार्यकर्ता ही हैं जिनकी बदौलत आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का डंका बज रहा है।उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बाद विधानपरिषद में भी प्रचण्ड जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रच दिया है। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को मेरी शुभकामनाएँ और हार्दिक बधाई। इस जीत ने यूपी में डबल इंजन की सरकार पर मुहर लगा दी है।