दिल्ली - कोरोना महामारी के बाद से भारत ने दुनिया के कई देशों को जमकर मदद भेजी है। अपने पड़ोसी देशों की मदद के लिए भी भारत हमेशा तत्पर रहा है। अपने सबसे बुरे आर्थिक संकट से जूझ रहे पड़ोसी देश श्रीलंका की मदद करने के लिए भारत की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक, क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने श्रीलंका के आर्थिक संकट से निपटने में भारत की मदद की सराहना की। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को आश्वस्त करते हुए कहा कि IMF श्रीलंका की मदद के लिए उसके साथ सक्रिय रूप से जुड़ा रहेगा।जॉर्जीवा ने ये टिप्पणी वाशिंगटन डीसी में सीतारमण के साथ आईएमएफ-विश्व बैंक (डब्ल्यूबी) की स्प्रिंग मीटिंग के दौरान की। जॉर्जीवा ने भारत को कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने और सफल टीकाकरण कार्यक्रम के लिए भी बधाई दी। वित्त मंत्रालय के अनुसार, उन्होंने अन्य कमजोर देशों को COVID-19 राहत सहायता प्रदान करने के लिए भी भारत की सराहना की।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को अमेरिका यात्रा वाशिंगटन पहुंची। यहां वह विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की बैठकों में शिरकत करेंगी। सीतारमण अमेरिका की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की बैठक में भी शामिल होंगी।



abhishek






