आईपीएल 2022 में भारतीय क्रिकेट के दो सितारे पूर्व कप्तान विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा का खेल कुछ खास नजर नहीं आ रहा है। आईपीएल में अब तक आधे मैच हो चुके हैं, यानी सभी टीमें अपने सात सात मैच खेल चुकी हैं, लेकिन विराट कोहली और रोहित शर्मा के बल्ले से अभी तक ऐसी कोई पारी नहीं निकली है, जिसकी चर्चा की जाए।इस बीच स्पिनर अमित मिश्रा ने इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर एक खास ट्विट किया है। अमित मिश्रा ने लिखा है कि वे आज भले प्रदर्शन नहीं कर रहे हों, लेकिन किसी को यह नहीं भूलना चाहिए कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों कितनी मेहनत करते हैं और यही कारण है कि वे आज भी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। इसक आगे अमित मिश्रा लिखते हें कि तो आइए अपने चैंपियन का समर्थन करें जब उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत हो। अमित मिश्रा का ये ट्विट अब तक पांच हजार से भी ज्यादा बार रिट्विट किया जा चुका है, वहीं 50 हजार से भी ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। अमित मिश्रा की इस बात पर लोग तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।



abhishek






