kotha
post authorabhishek 01 May 2022 2174

आईपीएल 2022 के मैच में मुंबई इंडियंस को आखिरकार इस साल की पहली जीत मिल ही गई.

आईपीएल 2022 के मैच में मुंबई इंडियंस को आखिरकार इस साल की पहली जीत मिल ही गई। पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम लगातार आठ मैच हारकर यहां आई थी। मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया है। मुंबई ने इस जीत के साथ ही आईपीएल 2022 की प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया है। वहीं इस एक हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के लिए मुश्किल बढ़ गई है। ताजा प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस दो अंक के साथ अभी भी नंबर दस पर है, वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी भी नंबर दो पर ही काबिज है। टीम के अब 12 अंक हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली राजस्थान रॉयल्स ने छह विकेट पर 158 रन बनाए थे और मुंबई को जीत के लिए 159 रन बनाने थे। एमआई ने इस टारगेट को 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।