kotha
post authorabhishek 17 May 2022 1038

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल्याणिका हिमालय देवस्थानम् के चतुर्थ वार्षिकोत्सव एवं पीठम् स्थापना महोत्सव में प्रतिभाग किया.

देहरादून - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अल्मोड़ा स्थित कल्याणिका हिमालय देवस्थानम् के चतुर्थ वार्षिकोत्सव एवं पीठम् स्थापना महोत्सव में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पवित्र स्थान है, ऐसे स्थानों पर ईश्वर स्वयं लोगों को बुला देते हैं।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार देश आगे बढ़ रहा है। अयोध्या में राम लला का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। इसके अलावा बनारस में भव्य काशी कॉरिडोर बनकर तैयार हो गया है। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दृढ़ संकल्प की बदौलत शंकराचार्य की समाधि, तीर्थ पुरोहित आवास, सरस्वती घाट समेत पूरे केदारनाथ धाम का परिसर भव्य एवं दिव्य बन चुका है। केदारनाथ के बाद अब बदरीनाथ धाम में भी बहुत तेजी से पुनर्निर्माण काम चल रहा है। उत्तराखण्ड में चार धाम यात्रा साल बाद पुनः विधिवत प्रारंभ हुई है लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या पहले के मुकाबले कई गुना ज्यादा पहुंच गई है। यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सरकार पूरी तरीके से मॉनिटरिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि जो शारीरिक रूप से अभी स्वस्थ नहीं है वह जब तक डॉक्टर ना कहें तो यात्रा प्रारंभ ना करें। यात्रा पर जा रहे नौजवान, बुजुर्गों और मातृशक्ति को आगे आने दें। हमारी कोशिश है कि देशभर के श्रद्धालु यहां आए हैं वह सुरक्षित यात्रा सम्पन्न कर यहाँ से जाएं।