kotha
post authorabhishek 22 May 2022 1143

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी से फ्लाइट में यात्रियों ने चारधाम यात्रा का अनुभव साझा किया .

देहरादून - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को दो दिनी दौरे पर दिल्ली किए रवाना हुए थे । वह देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट से फ्लाइट में इकोनामी क्‍लास से दिल्‍ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान चारधाम यात्रा से लौटे तीर्थयात्रियों ने फ्लाइट में सीएम धामी से अपने अनुभव साझा किए।

 शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी आम यात्रियों की तरह हवाई जहाज में बैठने के लिए लाइन पर लगे। इस दौरान चारधाम यात्रा कर लौटे तीर्थयात्रियों ने फ्लाइट के दौरान मुख्यमंत्री धामी से अपने संस्मरण एवं अनुभव साझा किए।