kotha
post authorabhishek 22 May 2022 839

उपजिलाधिकारी लैंसडाउन के नेतृत्व में चलाया गया संयुक्त वाहन चैकिंग अभियान.

देहरादून - उपजिलाधिकारी लैंसडाउन तथा उपजिलाधिकारी कोटद्वार ने संयुक्त रूप से रविवार को कोटद्वार बाजार, लैंसडाउन, कोडिया चैकपोस्ट सहित अन्य संपर्क मार्गों पर परिवहन व पुलिस विभाग के साथ चैकिंग अभियान चलाया । जिसमें अलग-अलग जगहों पर 64 चालन किये गए। 

उपजिलाधिकारी लैंसडाउन स्मृता परमार के नेतृत्व कुल 20 चालन किये गए, जिसमें परिवहन विभाग ने 15 व पांच चालान उपजिलाधिकारी ने किये । वहीं उपजिलाधिकारी कोटद्वार प्रमोद कुमार के नेतृत्व में कुल 44 चालन किये गए। जिसमें परिवहन विभाग ने 25 तथा पुलिस विभाग ने 19 चालन किये । चैकिंग अभियान के दौरान अधिकतर ओवरलोडिंग, बिना हैलमेट, सीट बेल्ट, डीएल सहित अन्य दस्तावेज न होने पर चालन किये गए। संबंधित अधिकारियों ने वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिए कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना सुनिश्चित करें। जिससे अपनी सुरक्षा के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा भी हो सकेगी।