kotha
post authorabhishek 25 May 2022 1016

कर्नल अजय कोठियाल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए.

देहरादून - उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी और वरिष्ठ नेता मदन कौशिक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


अपने इस्तीफे को कर्नल कोठियाल ने कहा था कि त्यागपत्र पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिया है। उन्होंने कहा आज राहत भरी सांस ले रहा हु, कर्नल कोठियाल के साथ भाजपा में उनके साथ पूर्व दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय सहित करीब सात सौ समर्थक भी शामिल हो गए।