देहरादून - पूर्व केंद्रीय मंत्री हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक आज ऋषिकेश विधानसभा के रायवाला के हरिपुरकलां पहुंचे और फ्लाईओवर का निरीक्षण कियाl लम्बे से हरिपुर कलां वासी मांग कर रहे हैं उन्हें रास्ता दिया जाए गांव में जाने का फ्लाईओवर तो बन गया लेकिन वन विभाग और रेलवे के बीच अब ग्रामीण पिस रहे हैंl अब ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है फ्लाईओवर में जाने के लिए या फिर मुख्य राजमार्ग में आने के लिए वाक़ेई हरिपुर कलां वासियों के लिए बड़ी समस्या हैlबुधवार को हरिद्वार में लोकसभा सांसद निशंक की अध्यक्षता में मेला नियंत्रण भवन सीसीआर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक का आयोजन किया गयाl बैठक में संसदीय क्षेत्र के जन समस्याओं को सुनते हुए डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया जो भी जन समस्याएं हैं उसको तत्काल कार्रवाई से समस्याओं का समाधान किया जाएl सीसीआर मैं बैठक के दौरान हरिद्वार जिलाधिकारी सीडीओ एनएचआई रेलवे पीडब्ल्यूडी एवं सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थेl इसी संदर्भ में हरिपुर कलां से लगते हुए सबसे बड़े फ्लाईओवर के बनाने पर एवं ग्रामीण जनों को कनेक्टिविटी ना दिए जाने के संदर्भ में ग्रामीणों ने जन समस्या को उठायाl
पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजयुमो मनोज ज़ख्मोला ने कहा कि एनएचआई ने जो फ्लाईओवर बनाया है. उत्तराखंड का सबसे बड़ा फ्लाईओवर बनाया जिसमें ग्रामीणों की 30 से 40,000 की आबादी को अनदेखा कियाl इसमें ग्रामीण जनों की कोई कनेक्टिविटी का प्रावधान नहीं रखा गया हैl ग्रामीणों को अतिरिक्त दो से 3 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा हैl जो पुरानी सर्विस रोड थी उसको भी रेलवे द्वारा एवं वन विभाग द्वारा बंद कर दिया गया हैl जिसके कारण ग्रामीण जनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है lमनोज ज़ख्मोला ने कहा कि पूर्व में ग्रामीण जन आंदोलन थे तब रेलवे द्वारा एवं एनएचआई द्वारा कहा गया था कि जब तक इसका स्थाई समाधान नहीं हो जाता तब तक रास्ता को बंद नहीं किया जाएगा लेकिन वर्तमान में रेलवे और वन विभाग द्वारा पुरानी सर्विस रोड का रास्ता बंद कर दिया गयाl इन सभी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गयाl इसमें हरिद्वार सांसद डॉक्टर निशंक ने रेलवे एनएचआई के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि दोनों संबंधित विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर इस समस्या का स्थाई समाधान निकालेंl इस समस्या को देखते हुए पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज ज़ख्मोला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री हरिद्वार सांसद निशंक को हाईवे से मौके में जाकर कनेक्टिविटी एवं फ्लाईओवर पर निरीक्षण भी करवाया जिसमें कनेक्टिविटी से संबंधित विषय पर भी चर्चा की. निशंक ने मौके में जाकर कई खामियों को देखा तथा अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से इस समस्या के समाधान के लिए भी निर्देशित किया मौके में ग्राम प्रधान गीतांजलि ज़ख्मोला, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज ज़ख्मोला, उपप्रधान मनोज शर्मा, अंकित बहुखंडी, धर्मेंद्र, मधुर शर्मा, अनीता, पूजा, सीमा आदि ग्रामीण जन उपस्थित थेl



abhishek






